मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अब युद्धभूमि में उतरेंगे ह्यूमेनॉइड Robot: डॉ. आयुष ने सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया IoT आधारित शोध

On: July 15, 2025 5:43 PM
Follow Us:

Humanoid Robot: 15 जुलाई 2025 को एनआईटी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग में डॉ. आयुष कुमार अग्रवाल ने अपने पीएच.डी. शोध “IoT आधारित वास्तविक समय मानव गति पर आधारित ह्यूमेनॉइड कॉबोट का डिज़ाइन” का डिफेन्स सेमिनार सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।

यह शोध चार वर्षों के कठोर अनुसंधान का परिणाम है, जिसमें मानव गति को समझकर रोबोट को वास्तविक समय में नियंत्रित किया गया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस शोध में IMU सेंसर MPU9250, जेस्चर रिकग्निशन एल्गोरिद्म और IoT आधारित एज कंप्यूटिंग का उपयोग हुआ। यह तकनीक रक्षा, औद्योगिक स्वचालन और चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो सकती है।

बाह्य परीक्षक के रूप में एम.ए.एन.आई.टी. भोपाल के प्रो. आर.एन. यादव उपस्थित थे, जिन्होंने शोध की गहराई की सराहना की। एसआरसी पैनल ने भी शोध को उत्कृष्ट बताते हुए इसे मान्यता दी।

शोधकाल के दौरान डॉ. आयुष ने 6 Patents, 11 SCI/Scopus लेख प्रकाशित किए और कई नवाचारपरक प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया। उन्हें DRDO द्वारा Best Student Exhibitor और WIPRO द्वारा Best Project Award से भी सम्मानित किया गया।

डॉ. आयुष अब इस तकनीक को उत्पाद में बदलकर रक्षा, स्वास्थ्य और इंडस्ट्री 4.0 के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment