मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

फ्लाईओवर बनने के विरोध में कोई नहीं, अपराधियों के साथ रहना बन्ना का शौक

On: November 26, 2025 9:57 PM
Follow Us:
The News Frame 49
  • जदयू के जिला-महानगर अध्यक्ष और जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जारी किया संयुक्त बयान

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह और संतोष भगत ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति फ्लाईओवर बनने के विरोध में नहीं है।

फ्लाईओवर के डिजाइन में कमियां हैं। उन कमियों को दूर करने की मांग जनता और वहां के व्यवसायी चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जब मेन फ्लाइओवर बन जाए, या उसके बनने की अवधि सुनिश्चित हो जाए, तब इस पर हाथ लगाया जाए ताकि यातायात बंद होने से जो कठिनाई हो सकती है, वह न हो। अभी के नक्शे में जो रैंप बनाया जा रहा है, उससे एक तरफ लोग सिर्फ उतर सकते हैं, चढ़ नहीं सकते। एक रैंप ऐसा भी बनना चाहिए, जिससे लोग चढ़ भी सकें। स्थानीय निवासी और व्यवसायी यही तो मांग कर रहे हैं। इसे दुरुस्त करना जरूरी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यहां जारी एक संयुक्त बयान में इन लोगों ने कहा कि अपराधी चरित्र के लोगों से घिरे रहना बन्ना गुप्ता का शौक है। आज जिन लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया है, उनमें भी कई लोग अपराधी हैं। ये वो लोग हैं जो अपराध में जेल जा चुके हैं।

संयुक्त बयान के अनुसार, बन्ना गुप्ता ने अपने विधायक निधि फंड को जिस तरीके से खर्च किया है, उसका विवरण हम लोग जारी करेंगे और उसकी पोल खोलेंगे। उन्होंने कैसे अपने फंड का दुरुपयोग किया है, यह भी जनता में लेकर जाएंगे। यह काम जल्द ही शुरु होगा।

बयान में कहा गया है कि चुनाव हार जाने के बाद भी बन्ना गुप्ता की अकड़ ढीली नहीं हुई है। रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन अभी बाकी है। हम लोग दोबारा मानगो सहित जमशेदपुर पश्चिम में अपराधियों का राज स्थापित नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं, हम लोग योजनाओं में बेईमानी भी नहीं चलने देंगे।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि कल काम इसलिए बंद करवाया गया, क्योंकि बच्चों को और उनके अभिभावकों को तकलीफ हो रही थी। प्रशासन ने बच्चों के स्कूल जाने के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक दोपहिया वाहनों को जाने की छूट दी थी लेकिन प्रशासन ने यह नहीं सोचा कि जो आजादनगर, जवाहरनगर, पारडीह, दाईगुट्टू, 15 नंबर, समतानगर आदि के बच्चे स्कूल चले तो गए, लौटते कैसे? प्रशासन तो 8 बजे के बाद से उस रास्ते को वन-वे कर चुका था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!