मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड में परीक्षा घोटाले पर NHRC सख्त, बसंत महतो की शिकायत पर जांच के आदेश

On: May 24, 2025 9:19 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर/चाईबासा (जय कुमार): झारखंड में लगातार हो रही परीक्षा धांधलियों और प्रश्नपत्र लीक मामलों को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता बसंत महतो की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि 8 सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपें और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी दें।

बसंत महतो ने अपनी शिकायत में कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2025 में हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हुए, वहीं JSSC CGL परीक्षा 2024 भी पेपर लीक विवाद में रही। उन्होंने बताया कि 2001 से लेकर अब तक JPSC, JSSC, शिक्षक व पुलिस भर्ती परीक्षाओं में लगातार घोटाले सामने आए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  NTTF गोलमुरी के 03 छात्रों का एनएमट्रॉनिक्स में चयन, ₹4 लाख के वार्षिक पैकेज पर सफलता हासिल

उन्होंने आरोप लगाया कि देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून होने के बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार थमा नहीं है, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में है।

NHRC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि कड़े कानून के बावजूद पेपर लीक क्यों नहीं रुक रहे हैं और छात्रों को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला।

बसंत महतो ने आयोग से न्यायिक जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, और छात्रों को मुआवजा व दोबारा परीक्षा की सुविधा देने की मांग की है।

यह कदम राज्य की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment