मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारी बारिश से एनएच-33 क्षतिग्रस्त, पारडीह चौक के पास रूट डायवर्ट

On: June 19, 2025 9:53 PM
Follow Us:
  • भारी बारिश से एनएच-33 क्षतिग्रस्त, पारडीह चौक के पास रूट डायवर्ट
  • भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी, अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी

जमशेदपुर |  लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पारडीह चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जल जमाव के कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन असंभव हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग जारी किया है।

🔄 रूट डायवर्जन – जमशेदपुर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1️⃣ बहरागोड़ा / घाटशिला की ओर से जमशेदपुर आने वाले भारी वाहन:
➡ सुरदा कॉसिंग (मऊभंडार) अंडर पास
➡ सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग)
➡ हाता चौक
➡ टाटानगर रेलवे स्टेशन
➡ आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज / डोबो नया पुल
➡ रांची की ओर मार्ग

2️⃣ रांची की ओर से बहरागोड़ा / घाटशिला जाने वाले भारी वाहन:
➡ कांड्रा
➡ आदित्यपुर
➡ टाटानगर रेलवे स्टेशन
➡ हाता चौक
➡ सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग)
➡ सुरदा कॉसिंग (मऊभंडार) अंडर पास
➡ घाटशिला / बहरागोड़ा की ओर मार्ग

Read More:  भारी बारिश की चेतावनी: 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

🛑 कब तक रहेगा लागू?

यह रूट डायवर्जन अगली सूचना तक या एनएच-33 के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक लागू रहेगा।

📢 जिला प्रशासन की अपील:

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और परिवहन एजेंसियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तय वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन से बचें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment