मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राजमार्ग विभाग की लापरवाही उजागर – भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन

On: June 22, 2025 10:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से विगत दिनों में भारी बारिश के कारण आशियाना वुडलैंड कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव, राजमार्ग विभाग की लापरवाही उजागर।

विगत 18 एवं 19 जून को हुई भारी वर्षा के कारण वुडलैंड, आशियाना वुडलैंड कॉलोनियों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घरों में पानी घुसने से नागरिकों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। कई मकानों का घरेलू सामान, दुकानों का स्टॉक सामान तथा वाहन पूरी तरह जलमग्न हो गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

इस गंभीर स्थिति के लिए भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन ने राजमार्ग विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस एन पाल के अनुसार, विभाग द्वारा जल निकासी नाली को जाम करके और अवरोधक डालकर सड़क निर्माण किया गया था, जिससे वर्षा का पानी निकल नहीं सका और रिहायशी इलाकों में घुस गया।

इस अन्यायपूर्ण एवं लापरवाह कार्यप्रणाली के विरोध में भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन द्वारा क्षेत्रीय राजमार्ग अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही, इसकी प्रतिलिपि आज माननीय रक्षा मंत्री एवं सांसद, विधायक एवं उपायुक्त महोदय को भी भेजी गई है, जिससे इस विषय में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए और राजमार्ग के द्वारा आर्थिक हानि का भरपाई किया जाए एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment