मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सारंडा जंगल में नक्सलियों की साजिश, IED विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर घायल, एयरलिफ्ट से रांची लाया गया

On: December 14, 2025 10:29 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 14 At 21.41.52 098b2d66

रांची/चाईबासा ( जय कुमार ) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार शाम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा गांव के पास बीहड़ जंगल में यह विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से पहले से दो IED प्लांट कर रखे थे, जिनमें अचानक विस्फोट हो गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विस्फोट की चपेट में आने से 209 कोबरा बटालियन के हेड कांस्टेबल अलख दास एवं हेड कांस्टेबल नरायन दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार जवानों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट में दो जवान घायल हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सारंडा जंगल लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार और प्रभावी अभियानों से दबाव में आए नक्सली इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिसे उनकी हताशा का संकेत माना जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!