मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एक माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया, तीन माह में 2476 लोगों ने सरेंडर किया राशन कार्ड

On: August 30, 2025 11:34 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं नाम हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अगस्त माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया । ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध आधार प्रविष्टियों में 15,615 नाम हटाए गए, वहीं RCMS (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) के 1,022 नाम हटाए गए हैं। छह महीना या इससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले मौन राशन कार्डधारियों जिनका नाम डिलिट किया गया उनकी संख्या 31,855 है, जबकि 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों का भी नाम हटाया गया।

बता दें कि पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया, जिनमें 2,148 नाम हटाए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी शीघ्र अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। यदि किसी ने गलती से राशन कार्ड बनाए रखा है तो स्वयं पहल कर सरेंडर करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के क्रम में अपात्र राशन कार्डधारियों के पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment