मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुरली इंटर कॉलेज का सराहनीय प्रयास

On: September 27, 2025 8:54 PM
Follow Us:
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुरली इंटर कॉलेज का सराहनीय प्रयास

घाटशिला, जमशेदपुर। मुरली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम प्रभारी रश्मि एवं सहयोगी छवि तथा असभरुल हक ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रतिभागी विद्यार्थियों में शामिल रहे — निकिता गोराई, पीयूष कुमार, ऋषिकेश रविदास, यश रविदास, आलोक कुमार सिंह, विशाल कुमार, संदीप सिंह, आयुष सिंह, गोपाल कुमार, पवन साहू, देवयानी, अंजलि, देवाशीष, आकाश, सत्यम मुखी, साहिल मुखी, निहाल लोहार, विशाल शर्मा एवं नैतिक मिश्रा।

THE NEWS FRAME

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। प्रबंधन ने कहा कि अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास से ही ऐसे उपलब्धियाँ संभव हो पाती हैं।

मुरली इंटर कॉलेज परिवार ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम ऊँचा करने की प्रेरणा दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment