मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

दिनदहाड़े हत्या से भड़का आक्रोश टीनप्लेट चौक जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

On: February 12, 2026 3:52 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 12 फरवरी: गोलमुरी थाना क्षेत्र में फल कारोबारी कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद गुरुवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टीनप्लेट चौक को जाम कर दिया और मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध जताया। जाम के कारण टीनप्लेट चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे और शव के साथ विरोध जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह अपराधियों ने फल कारोबारी कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनके सिर में दो तथा पेट और पैर में एक-एक गोली मारी। घटना के दौरान उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली किसी तरह जान बचाकर सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में पहुंच गए थे।

इस मामले में कालिका सिंह के बेटे राहुल सिंह, बिल्ला पाठक और उनके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटर के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद बुधवार रात को भी आक्रोशित लोगों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर हंगामा किया था। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment