मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नगरपालिका चुनाव 2026 नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो में सबसे अधिक हलचल

On: February 1, 2026 10:01 AM
Follow Us:

जमशेदपुर;नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। इस दौरान मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे गए।

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया। महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह एवं संध्या सिंह शामिल हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जिनमें आरती चौधरी का नाम शामिल है। इसके अलावा वार्ड सदस्य पद के लिए 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र लिया।

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 5 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 17 अभ्यर्थियों, 36 वार्डों के लिए 297 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं। वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 13 और 22 वार्डों के लिए 98 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 तथा 12 वार्डों के लिए 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र की खरीद की जा चुकी है।

इसी क्रम में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। तीसरे दिन मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 2 से मोबीन खान, वार्ड संख्या 10 से आकाश कुमार ताती, तथा चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से तान्या असगर ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment