मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Operation Sindoor पर बोले मुख्तार आलम खान: पाकिस्तान को मिलनी चाहिए सख्त सजा, ताकि फिर न हो दूसरा पहलगाम!

On: May 7, 2025 8:49 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर देशभर में उत्साह और समर्थन देखा जा रहा है। आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव और मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने इसे भारतीय सेना की वीरता और सटीक रणनीति का प्रतीक बताया।

मुख्तार आलम खान ने कहा,

“मैं ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत हमारी रक्षा सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को अब ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि वे फिर कभी दूसरा पहलगाम जैसी घटना को दोहराने की हिम्मत न करें।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि

यह ऑपरेशन उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में शहीद हुए। भारत अब पहले की तरह चुप नहीं बैठता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने की नीति पर चल पड़ा है।

मुख्तार आलम खान ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे ऑपरेशन देश की जनता के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और यह समय है जब पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दे।

जय हिन्द के नारे के साथ उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल सभी सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि भारत की सेना हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है।

Read More: ऑपरेशन सिंदूर पर सरयू राय की तीखी प्रतिक्रिया- “पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, अब अंदरूनी दुश्मनों से निपटने की बारी”

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment