मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

केंदाडीह कॉपर माइंस का लीज डीड सम्पन्न होने पर सांसद विद्युतवरण महतो ने जताई प्रसन्नता

On: October 4, 2025 9:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। केंदाडीह कॉपर माइंस का लीज डीड सम्पन्न होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद महतो ने कहा कि इस माइंस के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। इसके लिए वे चार बार केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले और केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी से भी आग्रह किया। साथ ही विभागीय सचिवों से मिलकर भी उन्होंने पर्यावरणीय स्वीकृति जल्द प्रदान करने की मांग की थी ताकि माइंस पुनः चालू हो सके।

सांसद महतो ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जी किशन रेड्डी, केंद्रीय खान सचिव कांता राव और केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके साथ ही सांसद महतो ने जिला प्रशासन, विशेषकर डीसी और डीएफओ, एचसीएल प्रबंधन, सभी ग्राम प्रधानों, ग्रामसभा समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामसभा से जुड़े ग्रामीणों ने माइनिंग के लिए एनओसी (No Objection Certificate) प्रदान किया, जिसके लिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।

सांसद महतो ने उम्मीद जताई कि जल्द ही केंदाडीह कॉपर माइंस से उत्पादन कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय स्तर पर विकास की नई राह खुलेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment