मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विधायक सरयू राय ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

On: October 3, 2025 7:32 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मानगो नगर निगम में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया।

योजनाओं का उद्घाटन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके साथ ही विधायक श्री राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के तहत 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि से तैयार योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

उद्घाटित योजनाओं में शामिल हैं—

  • कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 2, जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड निर्माण
  • कदमा शास्त्रीनगर रोड नं. 3 में जोगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य
  • सोनारी के कैलाश सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य
  • सोनारी पंचवटीनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य

विधायक का संबोधन

कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को चाहिए कि वह विकास योजनाओं को तुरंत शुरू कर दे। उन्होंने कहा—

“निगम को केवल यह सूचित करना होगा कि काम शुरू हो गया है। उसके बाद मेरे प्रतिनिधि समय-समय पर जाकर कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।”

कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति

इस मौके पर मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक शेखर, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता महेश कुमार, मानस सतपति समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सरयू राय के इस कदम से जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment