मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

महिला दिवस पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता का संदेश

On: March 7, 2026 9:48 PM
Follow Us:

मानगो: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मैं मानगो की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ।

महिलाएँ केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और हमारे समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मानगो की हर बेटी को शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर माँ-बहन को सुरक्षित व स्वावलंबी जीवन मिले — यही हमारा लक्ष्य है।

मैं विश्वास दिलाती हूँ कि मानगो नगर निगम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा, ताकि हमारी माताएँ और बहनें गर्व के साथ आगे बढ़ सकें।

आइए, इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण का संकल्प लें।
आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment