मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

लोक लेखा समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव व जगत माझी पहुंचे कोडरमा

On: June 20, 2025 9:08 PM
Follow Us:
  • विभिन्न जिलों का दौरा करेगी समिति, आर्थिक प्रबंधन और लेखा से जुड़े विषयों पर करेगी चर्चा

चक्रधरपुर (जय कुमार) : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति शुक्रवार से विभिन्न जिलों के दौरे पर रवाना हुई। सभापति बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में समिति शुक्रवार को कोडरमा पहुंची। यहां परिसदन में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभापति समेत सदस्यों का स्वागत किया। समिति के सदस्य चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी भी समिति के साथ दौरे में शामिल है।

Read More : Jamshedpur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कदमा और मानगो के दो लोगों से 48 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना में शिकायत दर्ज

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके अलावा सदस्य कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं बरकट्टा विधायक अमित कुमार यादव भी शामिल है। कोडरमा परिसदन में ही समिति ने जिले के सभी विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आर्थिक प्रबंधन और लेखा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा बैठक में वित्तीय स्थिति की समीक्षा, सरकारी खर्चों की पारदर्शिता और वित्तीय दस्तावेजों का मूल्यांकन किया और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। कोडरमा के बाद समिति हजारीबाग, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, चाईबासा और जमशेदपुर का भी दौरा करेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment