
चाईबासा (जय कुमार): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री दीपक विरुवा, उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी राकेश रंजन, डीडीसी संदीप मीणा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, एसडीपीओ सदर बाहमन टूटी, एसडीओ सदर संदीप अनुराग टोपनो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने जिले में मल्टीपरपज हॉल की मांग रखी। इस पर मंत्री दीपक विरुवा ने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए चाईबासा में जल्द ही मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मल्टीपरपज हॉल निर्माण की घोषणा की।
इससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के अवसर मिल सकेंगे।











































