मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर डालसा की ओर से ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में जागरूकता सह मेडिकल कैंप का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 21, 2025 9:33 PM
Follow Us:
Add A Heading 3 9
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA ) की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन बाराद्वारी में विधिक जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Netaji 3

उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की बात कही। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सक के भी नियमित भ्रमण का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी बुजुर्गों से एक एक करके भेंट की तथा हाल चल जाना और उन्हें बताया कि वे अकेले नहीं हैं। डीएलएसए जमशेदपुर हमेशा उनके साथ है।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कैंप के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र भेजा। जिसके बाद दोनों जगहों पर मेडिकल टीम मौजूद रही।

https://www.facebook.com/share/p/12LF8AYiJre

उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि डालसा की ओर से नियमित चिकित्सा कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

दूसरी ओर इसी तरह का चिकित्सा कैंप बाराद्वारी स्थित आश्रय गृह में भी आयोजित किया गया। उक्त कैंप में वहां रहने वाले महिला एवं पुरुष के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक संजय कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, आशीष प्रजापति, संजीत दास, जोबा रानी बासके, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, एस राम्या, ज्योत्सना गोप, प्रकाश शांडिल्य, रमन समेत अन्य मौजूद रहे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied