मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सिंहभूम डाक मंडल में मंथन कार्यक्रम, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान

On: August 20, 2025 7:47 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। सिंहभूम डाक मंडल द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में मंथन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंडल के सभी वरीय डाकपाल, डाकपाल, उपडाकपाल तथा शाखा डाकपाल शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर. वी. चौधरी, निदेशक डाक सेवाएं झारखंड परिमंडल रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार, उप मंडलीय प्रबंधक (डाक जीवन बीमा), झारखंड परिमंडल उपस्थित थे।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदयभान सिंह ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया। वहीं, उप डाक अधीक्षक श्री सुधीर कुमार ने भी पौधा देकर विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्र श्री महाली ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिन्हें डाक विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य अतिथि श्री आर. वी. चौधरी ने “मंथन” पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में प्रत्येक कर्मचारी को निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के जरिए उपस्थित कर्मचारियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर 9 जुलाई को मनाए गए महालोगिन दिवस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 विभागीय कर्मियों, ग्रामीण डाक सेवकों और डायरेक्ट एजेंटों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे न केवल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी मिली।

मंथन कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य सरकार के करार के तहत मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) वितरण कार्य सही और समयबद्ध ढंग से किया जाए। इसके साथ ही आगामी 24 सितंबर को महालोगिन डे के लिए “जितना वेतन उतना इंसेंटिव” का स्लोगन दिया गया और सभी कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री आर. वी. चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार को साल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और सामूहिक ऊर्जा देखने को मिली।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment