मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 9 में प्रत्याशी राखाल सोरेन का जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान तेज, क्षेत्रवासियों से मांगा समर्थन

On: February 18, 2026 12:56 PM
Follow Us:

मानगो: मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 9 में प्रत्याशी राखाल सोरेन का जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान अब पूरी गति पकड़ चुका है। सुबह से देर शाम तक वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले, गली, बस्ती और चौक-चौराहों पर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनके सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है।

क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। जनता का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और राखाल सोरेन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता स्वयं आगे आकर अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कई स्थानों पर नागरिक अपने स्तर से बैठकें आयोजित कर रहे हैं और ब्लैक बोर्ड छाप के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
यह जनसमर्थन केवल चुनावी औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास, उम्मीद और परिवर्तन की लहर का प्रतीक है। वार्ड संख्या 9 के नागरिक एक सक्रिय, जवाबदेह और पारदर्शी प्रतिनिधित्व की अपेक्षा रखते हैं, और उसी विश्वास के साथ राखाल सोरेन के पक्ष में एकजुट हो रहे हैं।

राखाल सोरेन ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने पर वार्ड के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती, सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारदर्शी कार्यप्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 9 के भविष्य का चुनाव है। जनता का बढ़ता समर्थन यह दर्शाता है कि क्षेत्र बदलाव और सकारात्मक नेतृत्व के लिए तैयार है

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment