मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो मेयर चुनाव: कुमकुम श्रीवास्तव ने जनसंपर्क पदयात्रा कर मांगा समर्थन, विकास को बताया प्राथमिकता

On: February 17, 2026 9:10 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर, डिमना समेत आसपास के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मानगो के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की भागीदारी से मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पदयात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्याशी ने सभी मुद्दों के समाधान के लिए ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बेहतर मानगो के निर्माण के लिए 23 फरवरी को क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न “छड़ी” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान को विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment