मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति समारोह

On: January 13, 2026 9:38 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 13 जनवरी, 2026: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो तथा सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी और नाटक का मंचन किया। प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने अपने सम्बोधन में मकर संक्रांति की शुभकामनायें दीं तथा यह भी बताया कि यह पर्व पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग नाम तथा परंपराओं के साथ मनाया जाता है, वहीं महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती संगीता महतो ने झारखण्ड में टुसु पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बनने वाले विशेष पकवान विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए और सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रबंधन के सदस्यों द्वारा पतंग उड़ाकर इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम का संचालन तूफान मंडल तथा बरखा कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment