📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेडा मजार में आग लगने से 5 लाख का नुकसान, पूर्व में भी दो बार हो चुकी घटना

On: March 27, 2024 8:37 PM
Follow Us:
बागबेडा मजार में आग लगने से 5 लाख का नुकसान, पूर्व में भी दो बार हो चुकी घटना

बागबेडा, 27 मार्च, 2024: बागबेडा स्थित हजरत महावारी शाह मजार बाबा में सोमवार देर रात आग लग गई। आग में मजार पर चढ़ावा के लिए रखी गई चादरें, लकड़ी की अलमारी, बिछावन, गद्दी, तोशक, गठरी, चादर, पांच सीलिंग पंखा और मजार के अंदर के चारों तरफ के दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। कुल मिलाकर लगभग 5 लाख की नुकसान का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को होली के दिन ही मध्य रात्रि में मजार में आग लग गई थी। मंगलवार को सुबह बेला में मजार के आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने मजार बाबा मो० हारून राशिद को सूचना दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मजार बाबा ने बताया कि आग लगने से मजार परिसर में रखी हुई बड़ी टंकी और ड्राम भी जल गए। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पंचायत प्रतिनिधि हर संभव आपके साथ है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: एनटीटीएफ के 4 छात्रों का किर्लोस्कर कंपनी में चयन, 3.80 लाख के पैकेज पर लॉक

सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी दलबल के साथ मजार परिसर पहुंचकर जांच पड़ताल जारी किए। इसी दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी भोला झा भी घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किए।

तत्पश्चात पंसस सुनील गुप्ता के द्वारा तत्काल जुस्को के पानी टैंकर मंगवा कर आग बुझाने का कार्य संपन्न किए। उन्होंने अंचल पदाधिकारी से वार्ता कर जली हुई सामान की भरपाई करने का भी आश्वासन दिए हैं।

इस घटना के बाद मजार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे मजार परिसर में सावधानी बरतें और आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए उचित उपाय करें।

यह घटना पूर्व में भी दो बार हो चुकी है। 2022 में भी मजार में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। 2020 में भी मजार में आग लगने की घटना हुई थी।

अग्निशमन विभाग की जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह घटना मजार परिसर में आग लगने की तीसरी घटना है। घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज में जल संकट एवं प्रबंधन पर ऑनलाइन सेमिनार

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment