📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Loksabha Election 2024 : चुनाव पर प्रशासन की पैनी नजर।

On: April 4, 2024 4:53 PM
Follow Us:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का लिया जायजा

Loksabha Election 2024: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का लिया जायजा

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा सभी प्रखंडों का भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया जा रहा । इसी क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आज बोड़ाम एवं पटमदा में प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कलस्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पीडीआईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, निदेशक एनईपी, एसओआर, डीटीओ, एसडीएम धालभूम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, डीएसपी पटमदा, थाना प्रभारी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का लिया जायजा

Loksabha Election 2024: डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलस्टर में पोलिंग पार्टी व केंद्रीय सशत्र बल के आवासन, भोजन आदि मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने की बात कही गयी ।

यह भी पढ़ें: Jameshedpur Crime News: समाज को झकझोर देने वाली घटना, रवि अग्रवाल ने की अपनी पत्नी की हत्या

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के तिथि के घोषणा के उपरांत ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघन वाहन जांच अभियान जारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को बगैर जीपीएस लगे वाहन में मूवमेंट नहीं करने का निर्देश दिया गया।

Loksabha Election 2024 : प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया
Loksabha Election 2024 : प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया

Loksabha Election 2024 : प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया

बैठक में बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत प्रखंड मुख्यालय में की गई रंगोली को पदाधिकारियों ने सराहा तथा हस्ताक्षर अभियान में शामिल होते हुए प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कलस्टर से बूथ तक पोलिंग पार्टी को पैदल जाना है । मतदान दिवस को सुबह में 5:30 बजे मॉक पोल होना है, ऐसे में कलस्टर से बूथ तक पैदल मार्च समय का पूर्व आकलन कर समय पर बूथ तक पहुंचने, सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर जरूरी निर्देश दिये गए।

यह नहीं पढ़ें : 25 मई मतदान तिथि: जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

IQS banner
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment