मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

On: August 31, 2025 7:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में रविवार को विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए प्रखंडों में न्यायिक अधिकारियों और एलएडीसी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

बहरागोड़ा प्रखंड में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन किया।

बहरागोड़ा में प्रधान जिला न्यायाधीश और पटमदा में डालसा सचिव ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आम लोगों को लाभान्वित करने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। बहरागोड़ा प्रखंड में आयोजित विधिक सशक्तिकरण शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि उनका सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके।

THE NEWS FRAME

पटमदा प्रखंड में आयोजित विधिक सशक्तिकरण शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सशक्तिकरण शिविर जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने का एक माध्यम है। ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभान्वित करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क स्थापित करने की अपील की।

दूसरी ओर, जमशेदपुर प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन न्यायिक पदाधिकारी कुमार सौरव त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उप विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप विधिक सेवा प्राधिकार रंजना पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर प्रखंड में जेएसएलपीएस के लाभार्थियों के बीच 2.70 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए गए। साथ ही 15 पेंशनधारियों को स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र, तीन लाभार्थियों को जॉब कार्ड और तीन लाभार्थियों को विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता योजना का स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया।

एक लाभार्थी को श्रवण यंत्र और एक लाभार्थी को आवासीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, साइकिल वितरण योजना के तहत जुगसलाई उच्च विद्यालय की 10 छात्राओं को उन्नति का पहिया साइकिल प्रदान की गई। अपने संबोधन में न्यायिक पदाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम लोगों की कानूनी जरूरतों को पूरा करने का एक उचित मंच है।

मौके पर पीएलवी शंकर गोराई, अरुण रजक, प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, जयंतो नंदी, अनिल कुमार, ग्लोरिया पूर्ति समेत अन्य मौजूद थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment