मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भूमि अधिग्रहण : फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 24, 2025 10:28 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 04 24T222627.012
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में विभिन्न परियोजनाओ के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सुरदा, राखा एवं केन्दाडीह माइंस के अलावा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, फुलडुंगरी रोड के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा फुलडुंगरी रोड में प्रतिपूरक वनरोपण भूमि तथा एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं अन्य परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

A 2

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए वन विभाग, अंचल, अनुमंडल, राजस्व, यांत्रिकी एवं कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारियों को स्थानीय स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया पूरा करने का निदेश दिया गया । परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ करने के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित करने, ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी करने, परियोजना को प्रारंभ करने लिए विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई ।

Read More : टाटा स्टील की कोल्ड रोलिंग मिल, जमशेदपुर ने उन्नत स्टील विनिर्माण में 25 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा पूरी की

बैठक में वन भूमि पर प्रस्तावित योजनाओं के लिए एनओसी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें ताकि एनओसी जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा समय पर मिल सके और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में कोई बाधा न आए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना एवं सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना था, जिससे जिले के नागरिकों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

वर्चुअल बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, ईडी एचसीएल, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, सीओ धालभूमगढ़ श्री समीर कच्छप, बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा, सीओ घाटशिला एवं सीओ मुसाबनी जुड़े।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 7

मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रीय शांति समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

IMG 20260620 145530

राजा कालिंदी के आंदोलन का असर, होमगार्ड जवानों को मिला लंबित वेतन

IMG 20260620 WA0002

The Habitat, मुंबई में जमशेदपुर के युवा कवि निशांत सिंह की प्रभावशाली प्रस्तुति

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied