मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जुगसलाई चुनाव जसप्रीत कौर ने अध्यक्ष पद की दावेदारी वापस ली रिंकू सिंह ने घर पहुंचकर जाना हालचाल

On: February 13, 2026 8:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की है। शुक्रवार को नया बाजार स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह चुनाव प्रचार और जनसेवा की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं होंगी, इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया है।

जसप्रीत कौर ने कहा कि उनकी सास गंभीर और असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं, जिन्हें दिन में कई बार ऑक्सीजन देना पड़ता है। ऐसी स्थिति में परिवार की देखभाल उनकी पहली प्राथमिकता है और अध्यक्ष बनने के बाद जनता के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन वह पूरी तरह नहीं कर पाएंगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का उपयोग करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दावेदारी वापस लेने की घोषणा के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत कौर और उनकी सास का हालचाल जाना, आशीर्वाद लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात के दौरान रिंकू सिंह की कुछ समर्थक भी मौजूद रहीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment