मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जुगसलाई निकाय चुनाव साहू समाज का रिंकू सिंह को समर्थन अध्यक्ष पद की दौड़ हुई तेज

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 11, 2026 2:30 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 11 At 2.17.29 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच अध्यक्ष पद की दावेदार रिंकू सिंह को साहू समाज का खुला समर्थन मिलने से चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। मंगलवार को नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज और न्यू एकता क्लब की संयुक्त बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रिंकू सिंह के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया।

A 2

बैठक में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन क्रम संख्या 08 पर अंकित “ईंट” चुनाव चिह्न के सामने बटन दबाकर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की जरूरत है, जो रिंकू सिंह दे सकती हैं।

जनसंपर्क अभियान में दिख रहा उत्साह

साहू समाज का समर्थन मिलने के बाद रिंकू सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने गर्ल्स स्कूल रोड, रथ गली, बीएस लाइट गली, शिवा रेजिडेंसी, अर्जुन कॉम्प्लेक्स और मद्रासी मोहल्ला सहित कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने उन्हें “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया। कई मतदाताओं ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताते हुए उन्हें समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया।

रिंकू सिंह ने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने अपने चुनाव चिह्न ‘ईंट’ का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत बनती है, उसी तरह वे जुगसलाई के विकास के लिए ठोस और स्थायी कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया कि जीत के बाद क्षेत्र के बुनियादी विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

साहू समाज और न्यू एकता क्लब की इस बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साहू समाज की ओर से अध्यक्ष ललित कुमार, उपाध्यक्ष राम अनूप साहू, सचिव सुनील साहू, कोषाध्यक्ष महेश साहू सहित कई सदस्य मौजूद थे। वहीं न्यू एकता क्लब की ओर से अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल, धीरज सावा, अलका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, रितेश जैन, संजय बरनवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

बैठक में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। स्थानीय सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने से रिंकू सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, हालांकि अंतिम फैसला अब मतदाताओं के हाथ में है। आने वाले दिनों में जुगसलाई का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied