मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने बोड़ाम एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया दौरा

On: June 13, 2025 9:07 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (PM-JANMAN) के अंतर्गत बोडाम प्रखंड के खोखरो गांव में स्थापित वन धन विकास केंद्र (VDVK) का निरीक्षण भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कीकू महतो एवं JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुजीत बारी उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने केंद्र में कार्यरत सबर समुदाय के सदस्यों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग तथा ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सबर परिवारों को शहद एकत्रीकरण हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियाँ भी वितरित कीं, जिससे इस कार्य को प्रभावी ढंग से किया जा सके और किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

बोड़ाम के खोखरो गांव में शहद संग्रहण से जुड़े परिवारों का बढ़ाया उत्साह, जमशेदपुर सदर के देवघर पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित कर अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

संयुक्त सचिव ने उपस्थित लोगों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा सबर समुदाय के सदस्यों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और मार्केट लिंकेज पर बल दिया।

जमशेदपुर सदर प्रखंड अन्तर्गत देवघर पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में संयुक्त सचिव ने आवास योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित किया।

THE NEWS FRAME

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। उन्होंने आगामी 15-30 जून तक संचालित होने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान के विषय मे भी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान जनजातीय बहुल गांवों में शिविर लगाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बढ़ चढ़कर इन शिविरों में खुद भाग लेने तथा अन्य लोगों को भी कैम्प में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment