मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गुवा शहीद दिवस और ‘अंतिम जोहार यात्रा रथ’ की तैयारी को लेकर झामुमो की बैठक

On: August 30, 2025 11:02 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक जगत माझी ने आज जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की ‘अंतिम जोहार यात्रा रथ’ के रूट चार्ट की घोषणा की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिले के हर गाँव में जाएगी ताकि शिबू सोरेन के संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक माझी ने कहा कि सरकार के बजटीय प्रावधान के तहत झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की तैयारी चल रही है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में वोटों की चोरी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए झामुमो हर बूथ पर वीएलए तैनात करेगा।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी और संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, इसलिए इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना ज़रूरी है।

बैठक में झामुमो के केंद्रीय और ज़िला पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिनमें ज़िला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, ज़िला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सिरी गोप और अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव रघुनाथ तियु शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष सोनाराम देवगम और संचालन राहुल आदित्य ने किया।

बैठक के अंत में राज्य निर्माता शिबू सोरेन और पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

झामुमो ज़िला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment