मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झामुमो ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जताया रोष, शवयात्रा निकाली और पुतले फूँके

On: October 30, 2025 8:11 PM
Follow Us:
The News Frame 40
  • झामुमो ने चाईबासा में भाजपा नेताओं चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, श्रीमती गीता कोड़ा और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की शवयात्रा निकाली और पोस्ट ऑफिस चौक पर उनके पुतले फूँके।

चाईबासा (जय कुमार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उन पर कोल्हान के शांतिपूर्ण माहौल में राजनीतिक स्वार्थ साधने और आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताने के लिए भाजपा नेता चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पुतले फूँके।

विरोध मार्च घंटाघर से शुरू होकर आम्रपाली होटल होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुँचा, जहाँ नेताओं के पुतले फूँके गए। इस अवसर पर बोलते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नो-एंट्री और सड़क दुर्घटनाओं को हथियार बनाकर कोल्हान की शांति भंग करने की साजिश रची है। उनका उद्देश्य मंत्री दीपक बिरुआ और राज्य सरकार की छवि धूमिल करके आगामी घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री देवगम ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “4000 करोड़ के घोटालेबाज और खनन माफिया का मुखिया” बताया, जो अभी भी अवैध वसूली में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शह पर निर्दोष आदिवासी युवाओं को कानूनी जाल में फंसाया जा रहा है।

झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा की राजनीति कोल्हान को हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोल्हान की जनता अब जाग चुकी है और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री दीपक बिरुआ को आदिवासियों का सच्चा हितैषी बताया और लोगों से भाजपा के बहकावे में न आने की अपील की।

झामुमो ने चेतावनी दी कि कोल्हान में भाजपा नेताओं की नकारात्मक राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

THE NEWS FRAME

झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, दीपक प्रधान, इकबाल अहमद, विश्वनाथ बारा, डोमा मिंज, मनोज लागुरी, निसार हुसैन (डोगर), तहसीन अहमद, सोमनाथ चातर, मंगल तुबिद, नारायण तुबिद, दिनेश तुंबलिया, सतीश सुंडी, मन्नाराम कुदादा, चंद्र मोहन बिरूवा, बिपिन पूर्ति, विकास गुप्ता, प्रेम गुप्ता, लाला राउत, दिनेश चंद्र महतो, दिलवर हुसैन, गणेश बोदरा, अग्ना कंडुलना, अकबर खान, बंधना उराँव, रीमू बहादुर, गोवर्धन चौरसिया, ताराकांत सिजुई, रघुनाथ तियु, जवाहर बोइपाई, जरीफ अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अहकमुल, अहमद हुसैन, सब्बीर अहमद, राहुल तिवारी, हीरालाल कारजी, तारिक रजा, राजू दास, संदेश सरदार, वाशिद अहमद, जगमोहन गोप, तुराम बिरुली, संजय दास, महती हांसदा, राजीव हांसदा, पुलेंद्र महतो, रंजीत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण गोप, दोफेदार हेसा, अर्जुन बानरा, प्रदीप लागुरी, उदय कारवा, बीरसिंह सुंडी, मुन्ना सुंडी, राजाराम गुप्ता, परवेज कैसर, मोनिका बोइपाई, बसंती सुंडी, शीला जामुदा, सुनीता देवगम, रानी बारी, प्रमिला पिंगुवा, चमेली, सुखमती बानरा उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!