मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नक्सलियों के आइईडी ब्लास्ट में घायल जवान इलाज के दौरान हुए शहीद

On: June 14, 2025 9:38 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया इस नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों के द्वारा एक आइईडी ब्लास्ट किया गया. जिसमें सीआरपीएफ 134 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए ओडिसा के राउरकेला अस्पताल भेजा गया था. जंहा इलाज के दौरान शहीद हो गए. पुलिस अधीक्षक राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी देते हुए बताया गया कि नक्सलियों के खिलाफ सारंडा के बीहड़ जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत पुलिस जवानों को कई सफलताएं भी मिल रही हैं. इसी क्रम में आज सुबह झारखंड एवं उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा राज्य के राउरकेला जिला के के. बोलांग थानान्तर्गत में अभियान चलाया गया.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाया

इस अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए एक आईईडी को ब्लास्ट कर दिया गया. घटना सुबह 6.30 बजे की है. जिसमें सी०आर०पी०एफ० 134 बटालियन के स०अ०नि०/जी०डी० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इन्हें उचित ईलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया है. जंहा इलाज के दौरान वे शहीद हो गए. उनके पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ 134 बटालियन रांची लाया जाएगा.

हालांकि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अब भी जारी है. इस अभियान में सी०आर०पी०एफ०, उड़ीसा पुलिस (एस०ओ०जी०), झारखण्ड पुलिस शामिल हैं.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment