मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गोहला पंचायत में वेजिटेबल फार्मिंग कलस्टर का किया निरीक्षण – उपायुक्त

On: September 1, 2025 10:29 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत के देवली गांव में संचालित वेजिटेबल फार्मिंग कलस्टर का निरीक्षण किया। यह फार्मिंग कलस्टर जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित है, जिसके माध्यम से स्थानीय किसान सब्ज़ी उत्पादन, दलहन खेती तथा पशुपालन को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सब्जी उत्पादन के साथ-साथ वे दाल (अरहर एवं मूंग) की खेती भी कर रहे हैं, किंतु प्रसंस्करण की सुविधा नहीं होने से बाजार में उचित लाभ नहीं मिल पाता। किसानों ने दाल प्रसंस्करण हेतु मशीन एवं उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से यथोचित पहल की जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा सके और किसानों को बेहतर आमदनी मिल सके।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने किसानों को सुझाव दिया कि वे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन करें, ताकि सरकारी योजनाओं से मिलने वाले सहयोग, अनुदान एवं प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं संगठित रूप में उन्हें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने तकनीकी सहयोग, उन्नत बीज, जैविक खेती तथा विपणन की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे खेती में आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाया जा सके। साथ ही सब्जी एवं दाल उत्पादन के विपणन हेतु संगठित चैनल से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी श्री सुदीप्त राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी सुश्री अदिति गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment