मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (IT) को डिजाइन की पेटेंट की मान्यता मिली।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 14, 2025 9:44 PM
Follow Us:
बाएं डॉ बलराम अम्बाडे, बीच में डॉ अली जान हुसैन तथा दाएं प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (IT) डिवाइस को डिजाइन पेटेंट की मान्यता मिली। यह इनका दूसरा पेटेंट है।

Netaji 3

इस से पहले अलीजान और इनकी टीम ने इंटीग्रेवल लेजर मार्कर तैयार किया है। इस लेजर मार्कर को यूनाइटेड किंगडम अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हो चुका है।

करीम सिटी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ अली जान हुसैन की दूसरी अहम भागीदारी

डिज़ाइन पेटेंट की स्वीकृति के पश्चात यह डिवाइस अब निर्माण चरण में प्रवेश करेगा, जिसके लिए एक विनिर्माण साझेदार के साथ सहयोग किया जाएगा।

अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (IT) को डिजाइन की पेटेंट की मान्यता मिली।
अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (IT) को डिजाइन की पेटेंट की मान्यता मिली।

इस परियोजना को दस भारतीय वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम ने विकसित किया है जिस में करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अली जान हुसैन भी शामिल हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने डॉ अली जान हुसैन को बधाई दी और अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया।

डॉ अली जान हुसैन ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि -जैसे दुनिया लगातार बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन — जो वैश्विक तापवृद्धि का प्रमुख कारण है — से जूझ रही है, यह नवाचार एक प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत करता है।

अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (IT): ग्रीनहाउस गैसों के स्रोतों की पहचान में सक्षम

यह डिवाइस विभिन्न ग्रीनहाउस गैसों के क्षेत्रीय स्रोतों की पहचान करने और उनकी सांद्रता को वास्तविक समय (रियल टाइम) में मापने में सक्षम है। इससे पर्यावरणीय स्थितियों की त्वरित और सटीक निगरानी संभव होगी, जो नीतियों और रोकथाम उपायों को तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

डॉ अली हुसैन को इसी वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल बेनिवॉलेंट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 दिया गया। इसके पहले उन्हें जूनियर रिसर्च अवॉर्ड तथा यंग रिसर्च अवॉर्ड भी मिल चुका है। अभी वे स्प्रिंगजर नेचर डिस्कवर एटमॉस्फेयर में अतिथि संपादक के रूप में भी अपने योगदान दे रहे हैं।

डॉ हुसैन ने अपनी इन सफलताओं का श्रेय अपने रिसर्च गाइड डॉ बलराम अम्बाडे तथा अपने प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज को दिया। प्राचार्य ने डॉ हुसैन को दुआएं दी और उनपर कॉलेज को गर्व होने की बात कही।

डॉ मोहम्मद जकरिया (निर्देशक करीम ट्रस्ट ) ने भी डॉ अली के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और कहा इतने कम समय में इन सफलताओं को प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied