📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

इनर व्हील क्लब ने स्वच्छता अभियान और अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति के लिए जमशेदपुर रेलवे विभाग के साथ मिलकर की पहल ।

On: September 21, 2024 10:50 PM
Follow Us:
इनर व्हील क्लब ने स्वच्छता अभियान और अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति के लिए जमशेदपुर रेलवे विभाग के साथ मिलकर की पहल ।

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ने स्वच्छता अभियान और अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति के लिए जमशेदपुर रेलवे विभाग के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण पहल की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने विश्व शांति की शपथ ली और पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य किया। विभिन्न प्रकार के पौधे गमलों में सजाकर उपहार के रूप में रेलवे विभाग को भेंट किए गए, जिससे स्टेशन का वातावरण अधिक हराभरा और आकर्षक बन सके।

इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सारिका सिंह, आईएसओ विद्या तिवारी, अर्चना सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रेलवे की ओर से स्टेशन निर्देशक श्री ए एल राव, स्टेशन निरीक्षक ओपी शर्मा, जीके मांझी, कमर्शियल इंस्पेक्टर शशि कुमार और वाणिज्य उपाधीक्षक पिंकी महतो ने भी इस अभियान में भाग लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : अगले महीने शुरू हो जाएगी नए एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा : मंत्री बन्ना गुप्ता

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment