मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जनजातीय समुदायों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 23 ग्राम स्तरीय शिविर

On: June 20, 2025 10:46 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला में आज 23 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है।

ग्राम स्तरीय शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा, जाति प्रमाण पत्र, केसीसी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृ वंदना योजना, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा, मुद्रा योजना व केन्द्र तथा राज्य सरकार के अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने से संबंधित आवेदन लिए गए। वही शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का टीबी जांच, सिकलसेल जांच अन्य चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराई गई। 15 जून से संचालित शिविर में अबतक 2050 आवेदन की ऑनलाइन इंट्री की गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Read More :  51 लीटर जल लेकर सरिया से देवघर के लिए रवाना हुए विराट सिंह बाबू, सनातन भक्ति की मिसाल बने श्रद्धालु

इन शिविरों के माध्यम से मौके पर ही लाभुकों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, जनधन योजना, स्वरोजगार योजनाएं आदि से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने, योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संचालित किया जा रहा है। 21 जून को 16 जनजातीय बहुल गांवों में ग्राम स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment