मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारत अपना सर्वर बनाए, स्वदेशी ब्रांड बना कर हम अमेरिकी टैरिफ का कर सकते हैं मुकाबला।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 16, 2025 8:52 PM
Follow Us:
Add A Heading 10 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारत को अपना एक सर्वर बनाना चाहिए। हमें दूसरे देशों का मोहताज नहीं होना चाहिए। जैसे चीन ने अपना सर्वर बनाया, वैसे ही बल्कि उससे बेहतर सर्वर हम लोग बना सकते हैं। अपना सर्वर बनाने से हम लोगों की जानकारियां अपने ही देश में रहेंगी। अन्यथा आज के दौर में डाटा चोरी करने वाला बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय गैंग है जो डाटा चोरी करता है।

A 2
  • भारत अपना सर्वर बनाए
  • दक्षिण पूर् एशिया के देशों से व्यापार बढ़ाए भारत

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने के बाद अपने उद्बोधन में सरयू राय ने कहा कि “अभी अमेरिका ने हमारे ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया है। इसका अर्थ यह हुआ कि भारत से अमेरिका जाने वाली वस्तुएं अमेरिका में ऊंचे कीमतों पर बिकेंगी। इससे हमारा व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। इसका एक रास्ता यह है कि हम लोग स्वदेशी पर जोर दें। सब कुछ अपने ही बनाएं और बेचें। अमेरिका यह भूल रहा है कि भारत के भीतर ही एक बहुत बड़ा बाजार है।”

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े शहरों में बड़े-बड़े मॉल्स हैं, जहां विदेशी ब्रांड के सामान मिलते हैं और हमारे नौजवान उन्हें पसंद भी करते हैं। बेहतर तो यह होगा कि हम लोग अपना स्वदेशी ब्रांड बनाएं और उसकी जम कर मार्केटिंग करें। ऐसा करने से ये जो टैरिफ रुपी धमकी है, उसका हमलोग बेहतरीन ढंग से मुकाबला कर पाएंगे।

सरयू राय ने कहा कि भारत को दक्षिण पूर्व एशिया के जो देश हैं, उनके साथ खूब व्यापार करना चाहिए। अभी हमारा व्यापार अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के देशों से खूब हो रहा है लेकिन हम लोग दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से व्यापार नहीं कर रहे हैं। कर रहे हैं तो बेहद कम। इसे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार (बर्मा), फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, वियतनाम आदि से अपने व्यापार को बढ़ाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied