मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल: सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

On: August 6, 2025 8:12 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बुधवार को छोटे वाहन मालिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में फोन पर विस्तृत वार्ता की और उनसे कहा कि इस मामले का युक्तिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

उपायुक्त ने सरयू राय से कहा कि वह तीन दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान कर देंगे। अभी वह शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों और माइनिंग अफसरों संग बैठ कर इस संबंध में चर्चा करेंगे और बेहद जल्द हड़ताली लोगों से बातचीत करेंगे।

डीसी ने कहा,

तीन दिनों में हो जाएगा समस्या का समाधान, लोगों को जरूरी प्रोसेस के बारे में बताएंगे, जरूरत हुई तो इस दिशा में नोटिफिकेशन जारी करेंगे

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने सरयू राय से कहा कि जिन्हें निर्माण कार्य के लिए बालू चाहिए, उन्हें क्या करना होगा, इस संबंध में वह लोगों को तरीका बताएंगे। उसकी प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में भी समझाएंगे और आवश्यक हुआ तो इस संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी करेंगे।

श्री राय ने बताया कि उन्होंने चार रोज पहले भी डीसी से इस संबंध में बातचीत की थी। आज फिर उन्होंने उसे दोहराया। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या का तीन दिनों में समाधान हो जाएगा और किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने श्री राय से कहा कि संभवतः शुक्रवार या शनिवार को वह लोगों से मिलेंगे और जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment