मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर के स्कूल में अवैध बालू भंडारण का खुलासा: स्कूल परिसर से 44 हजार सीएफटी बालू और 1800 सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त

On: June 12, 2025 8:49 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में गुरुवार को खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई। संत जेवियर स्कूल परिसर में छापेमारी कर विभाग ने करीब 44 हजार सीएफटी अवैध बालू और 1800 सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त किया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई। दरअसल, दो दिन पूर्व जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में बालू के अवैध भंडारण पर सख्त निर्देश दिए थे। उसी के आलोक में गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने स्कूल परिसर में छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त की।

Read More : आजीविका कार्यों को मजबूती देने और आदिम जनजाति परिवारों के आय वृद्दि पर जोर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस कार्रवाई से पूरे शहर में अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी के नेतृत्व में सोनुआ और चक्रधरपुर क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने झारखंड में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन और उसके परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद बालू माफिया सक्रिय हैं। चक्रधरपुर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्कूल परिसर में भारी मात्रा में बालू और चिप्स के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई। स्कूल प्रबंधन से बालू भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment