
सरायकेला-खरसावां ( जय कुमार ) : चक्रधरपुर की एसडीओ रह चुकी तेज तर्रार आईएएस अधिकारी रीना हांसदा सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया।













































