📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा गांधी आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के बीच होली उपहार वितरण और नशा मुक्ति व मतदान जागरूकता कार्यक्रम

On: March 24, 2024 5:23 PM
Follow Us:
दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा गांधी आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के बीच होली उपहार वितरण और नशा मुक्ति व मतदान जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर, 24 मार्च 2024: दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा रविवार को बाराद्वारी स्थित देवनगर गांधी आश्रम में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के बीच होली से संबंधित विभिन्न तरह के उपहार सामग्री वितरित किए गए। बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, टोपी और मिठाई दी गई। होली के उपहार पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए।

दीनबंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और देवनगर के बस्तीवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों और बस्तीवासियों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया और नशा न करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में भागीदार बनने की भी अपील की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस जमशेदपुर के अधिकारी सुरेश प्रसाद और गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा जुबिली पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनबंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, नागेंद्र कुमार, सुनीता पोयरा, रूबी गोराई, कंचन यादव, नीतीश सरकार, प्रेम दीक्षित, सुबोध ठाकुर, सुरेश प्रसाद, सन्नो देवी, सुजाता, मामोनी, हंस मंजरी, कमलेश, जगदीश गोप, सुबल मंडल, ताहिर हुसैन, तरुण कुमार, चाणक्य वर्मा, मंगेश, यशोदा देवी, संतु साव, मुखिया संतोष सेठ, नरेश प्रधान, प्रकाश महतो, बंटी पाल, चंदन कुंभकार, नुक्कड़ नाटक में कलाकारों, और सैकड़ों बस्तीवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख गतिविधियां:

  • जरूरतमंद बच्चों के बीच होली उपहार वितरण
  • मतदाता जागरूकता अभियान
  • नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
  • नुक्कड़ नाटक

कार्यक्रम के मुख्य संदेश:

  • होली का त्योहार खुशियों और उमंगों का त्योहार है।
  • मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है।
  • नशा हमारे जीवन और समाज के लिए हानिकारक है।
  • हमें एक स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : एमजीएम अस्पताल परिसर में डॉ. राजलक्ष्मी कुमार के लिए शोक सभा आयोजित

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment