मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ईद-उल-फितर पर मानगो ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब, अधिकारियों ने दी मुबारकबाद

On: March 21, 2026 4:58 PM
Follow Us:

जमशेदपुर | विशेष रिपोर्ट

---Advertisement---
Netaji Advertisement

ईद-उल-फित्र के पावन अवसर पर मानगो स्थित सबसे बड़े ईदगाह में आस्था और भाईचारे का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। यहां करीब 16 हजार लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज की अगुवाई मुफ्ती ओवेश रज़ा अलअजहरी ने की। नमाज के बाद खास दुआ में न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरे देश के लोगों की शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई।

THE NEWS FRAME

प्रशासन और समाज का मिला साथ

नमाज के बाद प्रशासनिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी।

इस दौरान मौजूद रहे:

  • पटमदा सर्किल के डीएसपी बच्चनदेव कुजूर
  • आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार
  • मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान

इन सभी ने ईदगाह के इमाम एवं मदरसा दारुल किरात के फाउंडर चेयरमैन मुख्तार शफी (मिस्टर भाई) से गले मिलकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर ईद की शुभकामनाएं दीं।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मानगो क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

मोहम्मद जावेद, मकबूल आलम, शाहिद परवेज, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, तुफैल अख्तर अंसारी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. जहांजेब खान, आफताब आलम, शमशेर आलम, मास्टर सिद्धिक अली, अल कबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के ताहिर खान, मोहम्मद सलीम खान और मोहम्मद फैज आलम सन्नी।

THE NEWS FRAME

भाईचारे और एकता का संदेश

ईदगाह में नमाज और दुआ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। यह आयोजन एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

मानगो ईदगाह में आयोजित यह भव्य नमाज न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता का मजबूत संदेश भी दिया। प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment