मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर चाईबासा में उच्चस्तरीय बैठक, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

On: June 11, 2025 11:29 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : आगामी 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी, जिला आयुष पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More : उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल दड़कादा में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया शिलान्यास

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7:00 बजे से चाईबासा पुलिस लाइन केंद्र के प्रांगण में किया जाएगा। इस आयोजन में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी व आम नागरिक शामिल होंगे।

उपायुक्त ने सभी आयुष आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्थानीय स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा, ताकि कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों, सहभागिता, प्रचार-प्रसार एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से आग्रह किया कि योग दिवस के ज़रिए जनमानस में स्वस्थ जीवनशैली और योग के महत्व को व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment