मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हेरिटेज विलेज को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा

On: June 23, 2025 9:35 PM
Follow Us:
  • उपायुक्त ने रूर्बन मिशन के तहत घाटशिला में बन रहे हेरिटेज विलेज का किया निरीक्षण, दो महीनों में अधूरे निर्माण कार्य पूर्ण कर पर्यटकों के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कशीदा पंचायत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत निर्माणाधीन हेरिटेज विलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं निर्माण में हो रही देरी के कारणों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी (संवेदक) से विस्तार से चर्चा की।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संवेदक एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले दो माह के भीतर अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि हेरिटेज विलेज को पर्यटकों के लिए खोला जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल जिले की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बल मिलेगा।

Read More : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चाईबासा में क्रॉस कंट्री रेस का हुआ आयोजन, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान स्थल पर बिजली आपूर्ति, जल निकासी एवं अन्य आधारभूत समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाए और समन्वित प्रयासों से कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान एसडीओ श्री सुनील चन्द्र, बीडीओ, सीओ, जिला खेल पदाधिकारी, संवेदक समेत अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment