मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

संघर्ष से सफलता तक की कहानी: मजदूरी कर गुजारा, ट्यूशन पढ़ाकर फीस भरी, आज केंद्रीय नौकरी का सपना हुआ पूरा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 20, 2026 10:51 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 0c
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • CISF में चयनित होने पर बड़की सरिया के राज कुमार शर्मा का भव्य स्वागत
  • भाजपा नेता छोटू मंडल ने बुके व माला पहनाकर दी बधाई, कहा– युवाओं के लिए प्रेरणा हैं राज

सरिया | गिरिडीह : सरिया के बड़की सरिया निवासी राज कुमार शर्मा को CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सफलता मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। हाल ही में CISF का रिजल्ट घोषित होने के बाद राज कुमार शर्मा के चयन पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

A 2

इस अवसर पर भाजपा नेता छोटू मंडल ने राज कुमार शर्मा को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गरीबी से संघर्ष कर CISF तक पहुंचे राज कुमार शर्मा

राज कुमार शर्मा ने अपनी सफलता को लेकर बताया कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। आर्थिक तंगी इतनी थी कि रोजगार के लिए उन्हें प्रवास कर मजदूरी तक करनी पड़ी।

उन्होंने कहा—
“हालात चाहे जैसे हों, मेरे मन में सरकारी नौकरी, खासकर सेंट्रल जॉब लेने की ललक हमेशा थी। इसके बाद मैं रांची में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी करने लगा। कई बार फीस और खर्च का संकट आया, लेकिन मैंने कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई की फीस और जरूरतें पूरी कीं। आज जब सफलता मिली है तो बहुत खुशी हो रही है।”

मां की आंखों में खुशी के आंसू

सफलता की खबर सुनते ही परिवार में भावुक माहौल बन गया। राज कुमार शर्मा जब माता-पिता से मिले तो मां की आंखों में आंसू आ गए।

मां ने कहा— “बेटा ने बहुत गरीबी में पढ़ाई की है। आज जब सफलता मिली है तो दिल से खुशी हो रही है। बेटे ने आज हमारे सारे कष्ट दूर कर दिए।”

राज कुमार शर्मा के पिता का नाम तुलसी शर्मा बताया गया।

भाजपा नेता छोटू मंडल बोले– सरिया का नाम किया रोशन

भाजपा नेता छोटू मंडल ने कहा कि राज कुमार शर्मा ने सरिया का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा—
“आज हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राज कुमार शर्मा ने साबित कर दिया कि संघर्ष जितना बड़ा होता है, सफलता उतनी ही बड़ी मिलती है। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें राज से प्रेरणा लेने की जरूरत है।”

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी यह सफलता

राज कुमार शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक संदेश है कि सीमित संसाधन और कठिन परिस्थितियों में भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो मेहनत से सफलता निश्चित मिलती है।

वीडियो देखें :

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 19 4

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की Death से इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी

Untitled Design 13 6

हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें Chaibasa में जिला परिवहन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

Untitled Design 3 5

जन समस्याओं के Solution को लेकर जिला प्रशासन गंभीर उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 06 15 At 2.00.04 PM

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied