मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भक्ति में डूबा टेल्को का माहौल

On: April 3, 2026 12:35 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: शहर के टेल्को स्थित ट्रक पार्क परिसर में भक्तिभाव और उल्लास के साथ भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी का प्राकट्य दिवस (हनुमान जयंती) धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार विभाग) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और अधिक ऊर्जा से भर दिया।

भक्ति में डूबा माहौल, हुआ सुंदरकांड पाठ

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस पाठ का संचालन प्रांत प्रमुख श्री संजय चौरसिया द्वारा कराया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए पूरे परिसर में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कई प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर समाज और संगठन से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं—

  • झारखंड संत संपर्क प्रमुख अवतार सिंह गांधी
  • प्रांत सदस्य एम साई पद्मजा
  • बजरंग दल सह संयोजक जनार्दन पांडे
  • मातृ सत्संग प्रमुख श्रीमती कुंती भारती
  • विभाग संयोजक मुन्ना दूबे
  • सत्संग प्रमुख अनिरुद्ध गिरी
  • झारखंड किन्नर अखाड़ा प्रमुख अमरजीत सखी
  • पूर्व विधायक मेनका सरदार
  • जिला मंत्री चंद्रिका भगत
  • गौ रक्षा प्रमुख मनीष
  • बजरंग दल जिला संयोजक चंदन दास
  • सामाजिक समरसता प्रमुख आलोक जी

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता का प्रतीक बताया।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म प्रसार जिला प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया साथ ही
अखिलेश, हर्ष यादव, विशाल यादव, सन्नी यादव, संजय, अंजनी सहित टेल्को और गोविंदपुर नगर के विहिप कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की भागीदारी

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया हनुमान जयंती का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता का भी संदेश देता नजर आया ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment