मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 — नाम वापसी के बाद अब 13 उम्मीदवार मैदान में

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 24, 2025 7:32 PM
Follow Us:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता किया।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025: जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारी पूरी होने की दी जानकारी, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील

जमशेदपुर/घाटशिला, 23 अक्टूबर 2025: 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम किस्कू ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहेंगे, जिनमें 12 पुरुष और 1 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

A 2

निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार अब सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस उपचुनाव में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से तीन के नामांकन खारिज किए गए और एक ने नाम वापस लिया।

मतदाता एवं सुरक्षा व्यवस्था:
घाटशिला उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

  • सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (AMF) की व्यवस्था की गई है।
  • दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा, वाहन, व्हीलचेयर, रैंप और वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी।
  • सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर आचार संहिता उल्लंघन की सख्त निगरानी रखी जा रही है।

अब तक की कार्रवाई:
जिला प्रशासन ने बताया कि विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा अब तक ₹237.73 लाख मूल्य की जब्ती (नगद सहित) की गई है। अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय चेकनाकाओं पर निगरानी कड़ी कर दी गई है ताकि शराब, नकदी, उपहार या अवैध सामग्री के परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अपील:

“घाटशिला के सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। विशेषकर युवा मतदाता मतदान के दिन बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवारजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें,” — कर्ण सत्यार्थी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम

उपचुनाव की तैयारियों के साथ अब घाटशिला विधानसभा का चुनावी संग्राम पूरी तरह गर्म हो चुका है। प्रशासनिक सतर्कता और मतदाताओं की भागीदारी ही इस उपचुनाव की सफलता तय करेगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied