मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जनरल ऑफिस टीम ने जीता आईडी टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025

On: July 2, 2025 8:34 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : टाटा स्टील के खेल विभाग द्वारा आयोजित इंटर डिविजनल (आईडी) टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 30 जून से 2 जुलाई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में टाटा स्टील की 17 विभिन्न यूनिट्स से कुल 135 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 113 पुरुष और 22 महिला खिलाड़ी शामिल थे।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवेश नारंग, चीफ – जीएसपी एवं वन सप्लाई चेन, टाटा स्टील उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकुल विनायक चौधरी, चीफ – स्पोर्ट्स, टाटा स्टील और विभूति अडेसरा, हेड – इवेंट्स एवं ट्रेनिंग सेंटर्स, टाटा स्टील भी मौजूद थीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

जनरल ऑफिस की टीम ने शानदार खेल कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम टीएम, जीएसपी एवं वन सप्लाई चेन उपविजेता रही, जबकि वेस्ट बोकारो की टीम ने दूसरे उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

आईडी टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार शामिल किए गए महिला एकल वर्ग में जनरल ऑफिस की एस. वासंता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वेस्ट बोकारो की अक्षिता पटेल उपविजेता रहीं, जबकि जनरल ऑफिस की दीपा कुमारी मिश्रा दूसरी उपविजेता रहीं।

THE NEWS FRAME

पुरुष एकल वर्ग में जनरल ऑफिस के दिनेश रक्षित ने विजेता का खिताब जीता। जीएसपी एवं वन सप्लाई चेन से प्रवेश नरांग उपविजेता रहे, जबकि जनरल ऑफिस के ही मयंक ठाकुर ने दूसरे उपविजेता का पुरस्कार प्राप्त किया।

निष्पक्षता और नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टूर्नामेंट में अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उज्जल चटर्जी, एल. एन. मित्रा, वैभव शर्मा, करन राज और प्रथमवीर भामरा जैसे जाने-माने तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने दायित्वों को कुशलता और पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

Leave a Comment