मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्यूचरप्रेन्योर हैकाथॉन का शानदार समापन, उभरते स्टार्टअप सितारों ने दिखाया दम

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 25, 2025 9:59 PM
Follow Us:
The News Frame 30 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

JAMSHEDPUR : उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय “फ्यूचरप्रेन्योर हैकाथॉन: ए स्टार्टअप प्रतियोगिता” का आज उत्साहपूर्ण और सफल समापन हुआ।

A 2

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. प्रीति किरण ने किया। सेल के अन्य सदस्यों डॉ. शमीमुल, डॉ. गोपाल चंद्र, डॉ. ओजस्विनी मोहंता, श्री कविंद्रा, सुश्री जया रानी महतो और श्री अविनाश ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 27 टीमों और करीब 150 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता तथा समस्या समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करना था। दो दिनों तक प्रतिभागियों ने समाज एवं उद्योग से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए अपने अभिनव और व्यावहारिक स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद टीम इकॉकिट्सट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम बैकबेंचर्स द्वितीय और नेक्स्टगेनी लीडर्स तृतीय स्थान पर रही।

विजेता टीमों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन उद्योग जगत के चार प्रतिष्ठित विशेषज्ञों श्री रवि रंजन सिंह (संस्थापक एवं अध्यक्ष, झारखंड एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन), श्री सुमित कुमार (चेयरमैन एवं डायरेक्टर, झारखंड एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन), श्री सैम सिन्हा (डायरेक्टर, एग्जोजेनयस टेक्नोलॉजी) और श्री सौरभ कुमार चौबे (डायरेक्टर, सम्मत इंडिया) द्वारा किया गया। निर्णायक जजों ने छात्रों के नवाचारी विचारों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह के आयोजन युवा उद्यमियों को मजबूत मंच मुहैया कराते हैं।

एंटरप्रेन्योरशिप सेल और विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और जजों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह हैकाथॉन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि छात्रों के लिए सीखने, प्रेरणा प्राप्त करने और भविष्य की उद्यमी संभावनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied