मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

डिमना चौक के वाहन चेकिंग पॉइंट पर फोर्ड कार से मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल – मादक पदार्थ की आशंका

On: July 23, 2025 9:56 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, मानगो: डिमना चौक के पास मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब वाहन जांच अभियान के दौरान एक फोर्ड कार (नंबर JH05AE 3611) के ड्राइवर ने जांच से बचने के प्रयास में तेजी से वाहन भगाने की कोशिश की। इस दौरान कार की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर गोविंदा, पिता शंकर डे, पता- विद्यापति नगर, बारीडीह, जमशेदपुर का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस के रोकने के बावजूद वाहन लेकर भागने लगा। भागने की हड़बड़ी में कार ने कई लोगों को टक्कर मारी जिससे वे घायल हो गए। घायल लोगों का प्राथमिक इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना के दौरान एक सिपाही का मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसे भीतरूनी चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद कार को जब्त कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह संदेह जताया जा रहा है कि कार में मादक पदार्थ मौजूद थे। हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उलीडीह थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि,

“मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। अभी कुछ भी निश्चित रूप से कहना संभव नहीं है। यदि कार में मादक पदार्थ बरामद होते हैं, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी जानकारी साझा की जाएगी।”

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जांच अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

इस घटना से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • फोर्ड कार से कई लोग घायल
  • एक पुलिसकर्मी को अंदरूनी चोट
  • मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त
  • मादक पदार्थ की मौजूदगी की आशंका
  • प्रारंभिक जांच जारी

जांच पूरी होने के बाद और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment