मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार समारोह 7 को, दिनभर पूजा-अर्चना, शाम में भोग-प्रसाद का वितरण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2025 10:14 PM
Follow Us:
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। एक वर्ष पहले, 7 जुलाई को मंदिर के गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा का विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसी के साथ मंदिर परिसर में मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

A 2

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने यहां संपन्न बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि इस साल 7 जुलाई को मंदिर जीर्णोद्धार का एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी देवी-देवताओं, जिनकी साल भर पहले प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उनके समक्ष उनसे संबंधित पूजा-अर्चना की जाएगी।

श्री राय ने बताया कि मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। भगवान शंकर के शिवलिंग के समक्ष रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा।

हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पंचमुखी हनुमत कोटि स्त्रोत का पाठ होगा। इसी प्रकार श्री गणेश जी की प्रतिमा के सामने गणेश जी से संबंधित जो भी मंत्र और श्लोकादि आते हैं, उन सभी का पाठ किया जाएगा। 7 जुलाई को मंदिर के प्रांगण में पूरा दिन आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। पूजा-अर्चना के बाद शाम में भोग-प्रसाद का वितरण होगा।

बैठक में अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक मुन्ना सिंह, विनोद पांडेय, अजय तिवारी, राकेश ओझा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied